Screenshot_20260707_054743_WhatsApp

काशीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं नवनियुक्त जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव एडवोकेट सौरभ शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा काशीपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगे और इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। सौरभ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता की आवाज को बुलंद करने वाला एक मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि काशीपुर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, किसानों तथा प्रत्येक वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि काशीपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में संगठन लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। अलका पाल पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी हुई हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली, संघर्षशीलता और पार्टी के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है तथा वह उनके नेतृत्व में पूरी टीम के साथ मिलकर कांग्रेस संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। एडवोकेट सौरभ शर्मा ने कहा कि वह स्वयं को कांग्रेस का एक साधारण और समर्पित कार्यकर्ता मानते हैं। पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसके लिए शीर्ष नेतृत्व का दिल से धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे और जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को पार्टी मंच के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तो वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस काशीपुर विधानसभा सीट पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जड़ों को और अधिक मजबूत करना, संगठन का विस्तार करना तथा जनता का विश्वास जीतना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने तथा कांग्रेस की नीतियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!