Screenshot_20260709_202951_WhatsAppBusiness

काशीपुर। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खोखराताल में श्री जसवंत सिंह के निवास पर जनसंवाद एवं सौजन्य भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, मातृशक्ति एवं युवाओं ने भाग लेकर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। वक्ताओं ने सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया। उपस्थित वक्ताओं ने भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है कार्यक्रम में जसवंत सिंह, शैलेंद्र सिंह, नवीन, संदीप कुमार, भारत सिंह, हरिया सिंह, बलकिशन सिंह, हुकूम सिंह चौहान, इकबाल चौहान, ओम राव सिंह, गुरुजी सुंदर सिंह, जय बहादुर चौहान, दलजीत सिंह,संजीव चौधरी, अरविंद सिंह, सिमरजीत सिंह, लखविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, मातृशक्ति एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!