काशीपुर। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के महादेव नगर पक्का कोट में पानी में डूबने से हुई अत्यंत हृदयविदारक एवं दुखद घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शोकाकुल परिवार के निवास पर पहुंचे और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने इस कठिन समय में परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस दुख की घड़ी में पूरा समाज और वे स्वयं परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस दौरान विधायक ने देखा कि दिवंगत की माताजी की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने तत्काल चिकित्सकीय सहायता की व्यवस्था कराते हुए डॉक्टर को बुलवाया और उन्हें उचित उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई, ताकि समय पर आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध हो सके। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शोक-संतप्त परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे स्वयं और उनका पूरा परिवार हर परिस्थिति में उनके साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
