IMG-20260722-WA0034

अलका पाल के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर धरना, अरुण चौहान व डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने भी केंद्र सरकार पर साधा निशाना

काशीपुर। दिल्ली में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी एवं छात्रों के साथ कथित अभद्रता के विरोध में मंगलवार को काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री से पूरे मामले पर जवाब देने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए अलका पाल ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं ने देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि संसद मार्च के दौरान छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार और छात्राओं के साथ अभद्रता अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ती रहेगी तथा केंद्र सरकार को इस पूरे मामले का जवाब देना होगा। कांग्रेस प्रदेश सचिव अरुण चौहान ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, लेकिन केंद्र सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षाओं और युवाओं के अधिकारों की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है और यदि परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होंगे तो युवाओं का भविष्य भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ संवेदनशील व्यवहार होना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के सम्मान, सुरक्षित भविष्य और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज जोशी, विमल गुड़िया, इंदर सेठी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट इंदर सिंह, जितेंद्र सरस्वती, उमेश जोशी, प्रदीप जोशी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। धरना-प्रदर्शन का संचालन पीसीसी सचिव मंसूर अली मंसूरी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, संदीप सहगल, सुशील भटनागर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सरिम सैफी, निशित गुड़िया, विकल्प गुड़िया, यथार्थ आर्य, सुभाष पाल, संदीप चतुर्वेदी, वेदांत शर्मा, अनीस अंसारी, मीनू गुप्ता, अर्पित मेहरोत्रा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, महेंद्र बेदी, एडवोकेट राजेश कुमार शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा, कुलदीप ऐरी, परम सिद्धू, महेंद्र चौधरी, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, अब्दुल कादिर, शाह आलम, आबिद अली, साबिर हुसैन, अनिल कुमार सिंह, अकरम अली, इरफान गुड्डू, विनोद मेहरोत्रा, हाजी अबरार, राकेश भगत, इकबाल अदीब, मीनू गुप्ता, राजकुमार, अनुज कुमार, इंदर सिंह, संजय बोहरा, सुभाष चंद्र, फैजान अंसारी, प्रीत कुमार बम, नौशाद उस्मानी, गौरव चौधरी, रवि पपने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!