IMG-20260723-WA0059

जसपुर। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा घोषित बी.ए. एवं बी.एससी. अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में श्री सांई शिक्षण संस्थान (श्री सांई डिग्री कॉलेज), महुआडाबरा, जसपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। कॉलेज की इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है। बी.ए. अंतिम वर्ष में अक्शा परवीन ने 73.72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शायमा हुसैन ने 71.72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा कहकशा परवीन ने 71.63 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बी.एससी. अंतिम वर्ष में सानिया परवीन ने 67.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रमशा नैयर ने 64.79 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा चांदसी जहाँ ने 63.84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया कॉलेज के प्रबंधक राजकुमार सिंह एवं डायरेक्टर अवनीश कुमार चौहान ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्या देविका रावत ने भी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान आगे भी शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस मौके पर कौशल कुमार, अतुल शर्मा, डॉ. शैलजा, संदीप कुमार, नेहा दूबे, हंसिका, हरकेश सिंह, पूनम, नदीम, प्रवीण कुमार सहित संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!