Screenshot_20260723_194832_WhatsApp

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज द्रोणासागर क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारियों के साथ साथ अन्य अधिकारियों सहित स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य द्रोणासागर को अधिक स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाओं से युक्त विकसित करना है।
निरीक्षण के दौरान महापौर श्री बाली द्वारा आवश्यक कार्यों का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहायक अभियंता मनोज मासीवाल , जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट , सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल , सफाई निरीक्षक गणेश ध्यानी , जेई अभिषेक , पटवारी दिलशाद समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!