IMG-20260729-WA0021


काशीपुर मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, काशीपुर में आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय में नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति एवं गुरु-शिष्य परंपरा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पूजा की थाली, दीपक, पुष्प, तिलक एवं अक्षत के साथ अपने गुरुजनों का विधिवत पूजन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भावपूर्ण दृश्य ने पूरे विद्यालय परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से भर दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने , गुरु वंदना, प्रेरणादायक भाषण के माध्यम से गुरु के महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। सभी बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं प्रेम व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किए और गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं। स्कूल की प्रबंधिका “शिल्पी गर्ग” ने कहा कि गुरु का सच्चा सम्मान तब है जब सारे विद्यार्थी अनुशासन में रहे। वह अपने गुरुजनों के प्रति सदैव आदर एवं कृतज्ञता का भाव रखे।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य “डॉ गौरव गर्ग” ने अपने संबोधन में कहा कि “गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व का निर्माण भी करते हैं। गुरु का सम्मान करना हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है और प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य है चाहे वो किसी भी धर्म से हो । प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों से अपील की, कि वह घर जाकर सबसे पहले अपने माता पिता को गुरु पूर्णिमा की बधाई दे और उनका आशीर्वाद ले।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सदैव ज्ञान, संस्कार और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने का एक प्रेरणादायक अवसर सिद्ध हुआ।
मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, काशीपुर विद्यार्थियों में उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए निरंतर ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!