
काशीपुर उत्तराखंड के प्रतिष्ठित म्यूजिक लवर्स क्लब द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2026 को स्थानीय सत्यम पैलेस, काशीपुर में आयोजित की जाने वाली बहुप्रतीक्षित “रफी नाइट” कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है।
कार्यक्रम स्थगित करने का कारण संस्था के संरक्षक श्री शम्मी सेठी एवं उनकी धर्मपत्नी का अस्वस्थ होना है। वर्तमान में श्री शम्मी सेठी एवं उनकी पत्नी दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
इस संबंध में आज संस्था की एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के संस्थापक श्री रिजवान अहसन सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संरक्षक महोदय की अनुपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन करना उचित नहीं होगा।
संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ शर्मा ने बताया कि क्लब के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है।
संस्था के संस्थापक श्री रिजवान अहसन ने कहा:
“श्री शम्मी सेठी जी हमारे क्लब की रीढ़ हैं और उनके मार्गदर्शन से ही म्यूजिक लवर्स क्लब आज इस मुकाम पर है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। उनके स्वस्थ होने के उपरांत सभी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर कार्यक्रम की नई तारीख की घोषणा की जाएगी।”
म्यूजिक लवर्स क्लब उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों का एक प्रतिष्ठित मंच है, जिसकी पहचान प्रेम, भाईचारा, कला और एकता है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी थीं, परंतु संस्था ने मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया।
क्लब से जुड़े सभी कलाकारों, सदस्यों एवं संगीत प्रेमियों ने श्री शम्मी सेठी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
कार्यक्रम की नई तारीख की सूचना शीघ्र ही प्रेस विज्ञप्ति एवं सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाएगी। असुविधा के लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
