





काशीपुर। कुमाऊँ गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) ने वर्ष 2026-27 के लिए औषधि उद्योग से जुड़े उद्यमी एवं मैसर्स सोल हेल्थकेयर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित गर्ग को औषधि इकाई प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह निर्णय चैंबर हाउस, औद्योगिक क्षेत्र, बाजपुर रोड, काशीपुर में आयोजित चैंबर की प्रथम प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया। अमित गर्ग का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक रहेगा। चैंबर के अध्यक्ष विनीत कुमार संगल ने अमित गर्ग को मनोनयन पत्र भेजकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमित गर्ग के अनुभव, सहयोग और सक्रिय सहभागिता से चैंबर की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा संस्था अपने सदस्यों के हितों की रक्षा और उद्योगों के विकास के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगी। मनोनयन पत्र के साथ वर्ष 2026-27 के पदाधिकारियों, प्रबंध समिति के सदस्यों तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी संलग्न की गई है। उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने अमित गर्ग के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे औषधि उद्योग के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
