
ब्लाक स्तर पर चयनित बाक्सिंग खिलाड़ी जनपद में करेंगे प्रतिभाग।
काशीपुर – स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में विद्यालयी शैक्षिक खेल कूद प्रतियोगिताओं के तहत आयोजित ब्लाक स्तरीय बालक, बालिकाओं की बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक उदयराज हिंदू इंटर कालेज उप प्रधानाचार्य महेश चंद्र आर्या समेत अतिथियों ने बाक्सिंग खिलाड़ी छात्र तथा छात्राओं का परिचय पूंछते हुए किया। प्रतियोगिता के दौरान अंडर 14 ,17 तथा अंडर
19 वर्ग में शामिल खिलाड़ियों द्वारा जबरदस्त मुक्केबाजी का प्रदर्शन दिखाई दिया।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्री आर्या ने बाक्सिंग खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनपद स्तर पर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। जनपद स्तर पर खेलने के लिए निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन किया गया -अंडर 14 बालक वर्ग 48 -50 किलोग्राम भार में चंदन (गुरुनानक), अंडर 17 बालक वर्ग 50-52 किग्रा भार में निखिल(उदयराज)66-70 किग्रा भार में सुमित पांडेय (उदयराज )46-48 किग्रा भार में यश (उदयराज )अंडर -46 किग्रा भार में देवराज (उदयराज) 54-57 किग्रा भार में कार्तिक (जी बी पंत) 52-54 किग्रा भार में अमन (गुरुनानक )48-50 किग्रा भार में शोनिव रा उ मा वि चयनित हुए। वहीं अंडर 17 बालिका वर्ग में अंडर 42 किग्रा भार में खुशी( जी जी आई सी),44-46 किग्रा भार में कनक (गुरुनानक) 46-48 किग्रा भार में मिंटी (गुरुनानक)तथा 50-52 किग्रा भार में वंशिका (जी बी पंत )का चयन किया गया। अंडर 19 बालिका वर्ग में अंडर 45 किग्रा भार में सविता (जी बी पंत )48-51 किग्रा भार में कविता (जी बी पंत ) वहीं बालक वर्ग 91 किग्रा भार में नोमान रजा खान ने जनपद स्तर पर खेलने के लिए अपनी जगह बनाई।इस दौरान खेल प्रभारी चौ नवनीत सिंह समन्वयक गौरव शर्मा प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता साईं कोच मुकेश बेलवाल बाक्सिंग कोच रिचा शर्मा मेघाचंद अनामिका वर्मा मुखतार खां ओमप्रकाश सिंह समेत अतिथि मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
