Screenshot_20260815_132355_WhatsApp


काशीपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूरे देश में धूम रही इसी कड़ी में काशीपुर में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
क्षेत्र की अग्रिणी शिक्षण संस्था पंडित गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पंडित जी वी पंत इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया जी की उपस्थिति में प्रबंधक श्री मनोज कौशिक ने ध्वजा रोहन किया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत सुंदर और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमति विमला गुड़िया जी एवं प्रबंधक मनोज कौशिक जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी । प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक श्री संजय कचौरिया ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में प्रतिभाग करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए , इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया और सभी ने छात्राओं द्वारा लगाई गई
प्रदर्शनी का अवलोकन किया । अंत में सभी ने महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय में सभी का स्वागत किया। वही बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय एवं निदेशक डॉक्टर केवल कुमरा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया । उन्होंने सभी से देश को अपनी अपनी उपलब्धियों से आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि ये आजादी हमें बड़े संघर्षों के बाद मिली है इसकी रक्षा करना हमारा धर्म और कर्तव्य दोनों है । इसीलिए सभी लोग इस पर अपना ध्यान केंद्रित करे।
इसके अतिरिक्त रूप किशोर लाल मणि आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, विद्यालय प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा, प्रबंधक महेंद्र लोहिया एवं सुशील गुड़िया ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
विद्यालय की छात्राओं में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । प्रधानाचार्य श्रीमती रिंकू ने सभी का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्रीमती विमला गुड़िया, संजय कचौड़िया, मनोज कौशिक, अनुपम शर्मा, संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, श्रीमती लक्ष्मी गर्ग, श्रीमती रीता कचौरिया, श्रीमती अलका पाल , श्रीमती इंदु मान, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, श्रीमती कल्पना गुड़िया, श्रीमती उर्मिला भूषण, श्रीमती लता शर्मा, ब्रह्मपाल, हरीश कुमार सिंह, माजिद अली, इकबाल अदीब, जितेंद्र सरस्वती, संजय शर्मा, निशित गुड़िया, संदीप चतुर्वेदी, तरुण लोहनी, विकल्प गुड़िया, संजय गुप्ता, अजय शर्मा, विनोद मेहरोत्रा, माजिद अली, मुशर्रफ हुसैन, आशीष भदवार, सुरेंद्र बाटला गणेश नेगी, शिवचरण विश्नोई, संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, श्रीमती प्रभा सिंघल, कुमकुम राजपूत, अमर सिंह, सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!