Screenshot_20260815_134421_WhatsApp


काशीपुर श्रीराम संस्थान में 80वें स्वतन्त्रता दिवस समारोह का शुभारम्भ संस्थान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर डॉ0 सुखबीर सिंह, अध्यक्ष श्री रविन्द्र्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0एस0 कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर डॉ0 सुखबीर सिंह ने छात्र -छात्राओं को सम्बोधित कर कहा कि आजादी के युद्ध में हमारी सेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज हमारा देश तीव्र गति से विकास कि और अग्रसर क्योंकि हमारी सीमायें सुरक्षित हैं। देशप्रेम का जज्बा हमें बनाये रखना हैं ।
इस अवसर पर श्री रविन्द्र्र कुमार ने उपस्थित छात्र -छात्राओं को सम्बोधित कर कहा की आजादी के पश्चात भारत एक मजबूत स्तिथि में है चिकित्सा एवं तकनीकी व यातायात क्षेत्र में भारत ने नए आयाम स्थापित किये है उन्होंने कहा की हम दुनिया में एक बृहद आबादी वाला देश हैं इसलिए हमारा योगदान भी विकास में बृहद होना जरुरी हैं।
प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह ने कहा कि देश प्रेम का मतलब केवल स्वतंत्रता दिवस मानाने तक नहीं होना चाहिए बल्कि देश के विकास में हरदम अपना योगदान देते रहना ही असली देश प्रेम है।
डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा ने कहा कि हमें अखण्ड भारत के लिए सभी को मिलकर अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं विधि-विधान के साथ निर्वहन करना चाहिए।
संस्थान के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग के साथ देश भक्ति गीत, नाटक एवं शहीदों के जीवन वृतांतों से उपस्थित सभी दर्शकों में देश भक्ति की ऊर्जा को संचारित कर दिया।
मेहंदी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार बी0 एड0 की चन्द्रकला, द्वितीय पुरस्कार बी0 सी0 ए0 की ख़ुशी रावत एवं बी0 बी0 ए0 की साक्षी तथा तृतीया पुरस्कार बी0 सी0 ए0 की गोरा को प्रदान किया गया, वहीं पोस्टर मेकिंग में प्रथम पुरस्कार बी0 कॉम0 के अदीबा, अक्षा, लक्ष्मी, द्वितीय पुरस्कार बी0 बी0 ए0 के अमन, साहिब, गुरदीप तथा तृतीया पुरस्कार बी0 सी0 ए0 के चांदनी, प्रिया, सुहानी के नाम रहा।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रध्यापिका सुरभि बंसल ने किया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रविन्द्र्र कुमार, श्रीमती कमलेश अग्रवाल, श्रीमती नीलम अग्रवाल, श्री अर्पित अग्रवाल, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा, समस्त प्रवक्ता गण, कर्मचारीगण एवं समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!