
काशीपुर । मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर वातावरण में स्वतंत्रता दिवस


काशीपुर । मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर वातावरण में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री विजेंद्र चौधरी अध्यक्ष उत्तराखंड ओलम्पिक एथलेटीक एसोसेशियन बोर्ड रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्री विजेंद्र चौधरी एवं विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती शिल्पी गर्ग जी ने तिरंगा फहराया, जिसके बाद सभी उपस्थित अध्यापक और अध्यापिकाओं एवं छात्र – छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से विद्यालय परिसर में देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल हो उठी।

ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चरणों में पुष्प पुष्प अर्जित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कक्षा नर्सरी और एलकेजी के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत ‘नन्हा मुन्ना राही हूँ’ पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। नन्हे बच्चों की मासूम अदाओं और उत्साह से भरी प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से देश के प्रति प्रेम और समर्पण का संदेश दिया।

इसके बाद यूकेजी के विद्यार्थियों ने ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति दी। उनकी शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा चार की छात्रा भव्या जोशी ने अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के स्वतंत्रता संग्राम और उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला, जिनके संघर्ष और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उनके भाषण ने विद्यार्थियों को अपने देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा दी।

इसके पश्चात कक्षा चार की छात्रा मन्नत गर्ग ने हिंदी में भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि इसके साथ देश के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प भी है। उनके विचारपूर्ण भाषण को उपस्थित लोगों ने सराहा। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा एक के बच्चों ने देशभक्ति को जागरूक करते हुए “कंधे से मिलते है कंधे” देशभक्ति गीत पर खूब बेहतरीन प्रदर्शन किया। और कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसने सबका दिल जीत लिया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्री विजेंद्र चौधरी जी ने अपने संबोधन में कहा कि आपको अपने सच्चे वीरो के बलिदान को हमेशा याद किया और विद्यार्थियों से अपील की कि आपको भी अपना कार्य सच्ची ईमानदारी से करना है और अपने स्कूल के प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन पर चलना है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताते हुए मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और विद्यार्थियों को अभी से अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

इसी के साथ विद्यालय में चार हाउस के मध्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें चारों हाउसों की थीम वाइस नृत्य प्रतियोगिता रही ,जिसमें अचीवर्स हाउस जिसकी थीम भगत सिंह के देश भक्ति के प्रति योगदान को दर्शाया गया। और प्रोग्रेसर हाउस ने जलियांवाला बाग का प्रदर्शन किया। वही इनोवेटर हाउस की थीम रही 1857 की क्रांति। और मोटिवेटर हाउस की थीम रही विकसित भारत ,जिसमें पूरे बदलते भारत को दिखाया गया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अचीवर हवास रहा द्वितीय स्थान पर प्रोग्रेसर हाउस रहा तृतीय स्थान पर इनोवेटर हाउस रहा और चतुर्थ स्थान पर मोटीवेटर हाउस रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश की वास्तविक शक्ति उसकी युवा पीढ़ी में निहित है। बच्चों ने गीत, नृत्य और भाषणों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, भाईचारे, देशप्रेम और जिम्मेदारी की भावना को अभिव्यक्त किया।

विद्यालय परिवार की ओर से भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। शिक्षकों ने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
वही स्कूल प्रबंधिका शिल्पी गर्ग ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों से अपील की वह हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलकर एक अच्छे नागरिक बने।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नन्हे बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक सभी ने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया तथा उन्हें यह संदेश दिया कि देश की स्वतंत्रता की रक्षा करना और राष्ट्र को प्रगति के पथ पर आगे ले जाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इस प्रकार मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, सांस्कृतिक रंग और राष्ट्रीय गौरव से ओत-प्रोत रहा। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया और सभी के मन में देश के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना को और प्रबल किया।
वही मास्टर इंटरनेशनल स्कूल ने माननीय मुख्य प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा हर घर तिरंगा घर- घर तिरंगा अभियान के तहत कक्षा पाँच से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने “हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा” की एक सफल रैली निकाली। यह सफल रैली काशीपुर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर निगम तक पहुंची जिसकी सराहना मुख्य बाजार के सभी व्यापारियों ने की। इसी के साथ सभी को मिठाई वितरित करके कार्यक्रम का समापन हुआ।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
