Screenshot_20260815_200743_Video Player

काशीपुर। शहर की जानी-मानी समाज सेविका एवं मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत रेखा रावत ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रेखा रावत ने कहा कि भारत की आजादी के लिए हमारे वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश के असंख्य वीरों ने साहस, त्याग और बलिदान की मिसाल पेश की, जिसे देशवासी कभी भुला नहीं सकते। उनकी वीर शहादत और देश के प्रति समर्पण को नमन करते हुए ही हम प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का दिन है। हमें अपने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। रेखा रावत ने विशेष रूप से युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चे और युवा देश के भविष्य हैं। उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने अंत में सभी क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!