Screenshot_20260816_125902_WhatsApp


काशीपुर। सरस्वती विद्या मंदिर, जैतपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा देशभक्ति एवं रचनात्मक गतिविधियों से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट ISO श्रीमती प्राची अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। श्रीमती प्राची अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।स्कूल के प्रांगण में क्लब द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया ।


विद्यार्थियों में देशप्रेम एवं सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विषय ‘विकसित भारत’, ‘स्वच्छ भारत-हरित भारत’, ‘जल संरक्षण’ तथा ‘प्लास्टिक को कहें ना’ रखे गए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से इन विषयों पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए।


प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जबकि एक विद्यार्थी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया । कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से विद्यार्थियों को चिप्स एवं नमकीन के पैकेट भी वितरित किए गए।


विद्यालय के चेयरमैन श्री तरुण अग्रवाल सहित इनरव्हील क्लब काशीपुर की सचिव सारिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, ISO स्वाति अग्रवाल, जुगनू अग्रवाल, निधि अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल,विनीता अग्रवाल एवं पूजा अग्रवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!