
काशीपुर। वाल्मीकि धर्मशाला में आगामी वाल्मीकि शोभायात्रा को सुचारू एवं भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर समाज के बुजुर्गों और युवाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विनय चौधरी ने अजय कुमार सौदा को इस वर्ष शोभायात्रा का अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। वाल्मीकि सभा अध्यक्ष उमेश सौदा ने कहा कि समाज के सभी लोग मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकालेंगे। पंचायत सरपंच डीपी रत्नाकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अजय कुमार सौदा को पगड़ी पहनाकर शोभायात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन भी किया गया। विनय चौधरी को उपाध्यक्ष, रामकुमार मरदान को महासचिव, हरकेश चौधरी को कोषाध्यक्ष, अक्षय राही को उपसचिव और राहुल पारछे को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर डीपी रत्नाकर, प्रेम कठेर, उमेश सौदा, हरकेश मेहंबर, हरिओम साहू, रवि, विनय चौधरी, सुनील, रामकुमार फौजी, नरेश, अंशु सौदा, हिमांशु गौरव, अमित टांक, विक्की, मनोज, मनोज टाइगर, सुभाष पहलवान, हुकुम, अनुज, अभिषेक समेत बड़ी संख्या में समाज के बुजुर्ग एवं युवा मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
