IMG-20260826-WA0037

काशीपुर। नगर व आसपास के क्षेत्रों में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्योहार अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। जुलूस के दौरान पूरा माहौल धार्मिक रंग में नजर आया और लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में मक्का शरीफ और मदीना शरीफ की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से इस्लामी इतिहास और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं का संदेश दिया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने कलाम पढ़े और देश-दुनिया में अमन, चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।
एमपी चौक व महेशपुरा रोड समेत विभिन्न स्थानों पर जुलूस के मार्ग में महानगर कांग्रेस कमेटी, जनजीवन उत्थान समिति, खालसा फाउंडेशन और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल लोगों का दिली इस्तकबाल किया और जुलूस में शामिल लोगों और बच्चों को फल व मिठाइयां तकसीम कीं। बड़ी संख्या में मौजूद नन्हे-मुन्ने बच्चे भी आकर्षण का केंद्र रहे। शहर इमाम मुफ्ती फैजान मंजरी ने बताया कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन यानी यौमे पैदाइश की खुशी में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब ने दुनिया को अच्छाई, इंसानियत, भाईचारे और अमन का संदेश दिया।जुलूस-ए-मोहम्मदी के माध्यम से उनके संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया जाता है। शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरे आयोजन पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी गई। इस दौरान हसीन खान, माजिद अली, अब्दुल सलीम एडवोकेट, डॉ. अब्दुल शकील,अख्तर अली माहीगीर के अतिरिक्त इस्तकबाल करने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, रोशनी बेगम, एडवोकेट मनोज जोशी, अरुण चौहान, एडवोकेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एडवोकेट उमेश जोशी, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, एडवोकेट संदीप सहगल, शफीक अहमद अंसारी, मुशर्रफ हुसैन, सारिम सैफी, ब्रह्मा पाल, अर्पित मेहरोत्रा, जितेंद्र सरस्वती, इलियास माहीगीर, इदरीश माहीगीर, अफसर अली, रवि ढींगरा, सर्वजीत सिंह, हरदयाल सिंह, सुखमीत सिंह, विजय ग्रोवर, हरदीप सिंह, सौरभ जाटव सुभाष जाटव, कपिल कुमार, अमरजीत सिंह, मनोज व रोहित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!