















काशीपुर। मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, काशीपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर “श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव” का बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नीलिमा अग्रवाल ,सुरभि अग्रवाल,नूपुर गुप्ता,प्रियंका अग्रवाल मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री कृष्ण के भजन एवं मंगलमय वातावरण के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वप्रथम राधा-कृष्ण कपल डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। और इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 के दार्शिक और त्रिशिका का राधा कृष्ण कपल प्रथम आया तथा यूकेजी से सान्वी मेहरोत्रा और कृषिव प्रथम आये। और दोनों समूहों में यूकेजी के कपल विजेता रहे।
इसके पश्चात फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण, राधा जी, यशोदा माता, वसुदेव जी, बलराम जी एवं रुक्मिणी जी सहित विभिन्न पौराणिक पात्रों का रूप धारण कर संवाद प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से युवान प्रथम स्थान पर रहे द्वितीय स्थान पर वामिका और तृतीय स्थान पर वामिका शर्मा रही। एलकेजी कक्षा से प्रथम स्थान पर गुरुनूर कौर द्वितीय स्थान उन्नति तथा तृतीय स्थान पर अयन्तिका रही। तथा यूकेजी कक्षा से फर्स्ट स्थान पर कृषिव अग्रवाल, सेकंड युवराज तथा थर्ड अनन्या रही। कक्षा फर्स्ट से प्रथम स्थान पर त्रिशिका तिवारी तथा कात्यानी शर्मा द्वितीय और अवनी सिंह तृतीया स्थान पर रही।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता कपल द्वारा मटकी फोड़ने की रोमांचक प्रस्तुति ने सभी का उत्साह बढ़ा दिया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगों और उल्लास से भरपूर ब्रज की होली का सुंदर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें वातावरण पुष्पों की सुंदरता और खुशबू से महक उठा।
इसके पश्चात लट्ठमार होली की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और ब्रज की संस्कृति को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में भजन-कीर्तन संग आरती का आयोजन किया गया, जिसमें गायक संदीप एवं उनके समूह ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभी ने श्रद्धापूर्वक श्री कृष्ण की आरती की।
अंत में सभी के लिए छप्पन भोग एवं प्रसाद वितरण किया गया।
इस प्रकार श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति, रंगों, संगीत और आनंद से भरपूर रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं श्री कृष्ण की लीलाओं को सुंदर रूप से प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर पूरे दिन “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से गूंजता रहा।
जय श्री कृष्ण!

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
