IMG-20260905-WA0018

जसपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा बीएससी एवं बीए के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया। श्री साईं शिक्षण संस्थान, महुआडाबरा जसपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत हासिल किया। बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर में मोहम्मद आसिफ ने 72.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, महक अरोरा ने 70.1 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा आदित्य कुमार ने 66.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बीएससी द्वितीय सेमेस्टर में शुमायला नूर 72.5 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, शबनम परवीन 71.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा रुकैया नाज 71.1 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
बीए चतुर्थ सेमेस्टर में वंश अरोड़ा ने 71.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, वरेण्यम चौहान ने 68.9 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा मिसबाह अंजुम ने 66.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। बीए द्वितीय सेमेस्टर में हर्षिता चौहान ने 72.5 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, महक ने 68.9 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा रजनदीप कौर सैनी ने 67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के शानदार परीक्षाफल पर प्रबंधक राजकुमार सिंह और डायरेक्टर अवनीश कुमार चौहान ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।
इस अवसर पर प्राचार्या देविका रावत सहित कौशल कुमार, अतुल शर्मा, शैलजा सिंह, संदीप कुमार, नेहा दुबे, हंसिका, हरकेश सिंह, पूनम नदीम और प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!