Screenshot_20260905_162120_WhatsApp

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि 7 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में काशीपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच स्थल के शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस में नाराजगी है। उन्होंने इसे दलित समाज की भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए भाजपा सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की। अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस संविधान और समानता के मूल्यों के लिए आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 7 सितंबर को देहरादून पहुंचकर कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!