IMG-20260905-WA0024

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर की अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि दलित समाज के सम्मान से जुड़े मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 7 सितंबर को देहरादून में प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव में काशीपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूजा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक समानता और संविधान की मूल भावना के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच स्थल के शुद्धिकरण का मामला दलित समाज की भावनाओं से जुड़ा हुआ है, जिस पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि 7 सितंबर को देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाएं और सामाजिक समानता के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!