
काशीपुर। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा धर्मार्थ सेवा समिति काशीपुर के तत्वावधान में आगामी 8, 9 और 10 सितंबर को तीन दिवसीय सत्संग का आयोजन किया जाएगा। रामनगर रोड स्थित रामलीला सभागार में दोपहर 1 बजे से भजन वाणी के बाद प्रवचन आयोजित होंगे।
समिति के प्रेस प्रवक्ता प्रदीप कुमार मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सत्संग से पूर्व 8 सितंबर को सुबह 11:30 बजे मंत्र ‘एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा’ के ऋषि सत्पुरुष बाबा फूलसंदे वाले रामलीला सभागार में पत्रकारों से वार्ता करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से तीन दिवसीय सत्संग का शुभारंभ होगा। सत्पुरुष बाबा फूलसंदे वाले का संदेश है कि राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक आत्मा से तपस्वी और शरीर से मजबूत सैनिक बने, ताकि वह अपने राष्ट्र और धर्म की रक्षा एवं सेवा कर सके। आयोजन में एडवोकेट विजेंद्र पाल सिंह, मनोज चौधरी, राजीव राठी, मुकेश चौधरी, ऋषिपाल सिंह बैरागी, राजेंद्र सिंह सहित काशीपुर के समस्त सत्संगी एवं धर्मप्रेमी जन उपस्थित रहेंगे। समिति ने धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सत्संग का लाभ लेने का आह्वान किया है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
