





काशीपुर/नई दिल्ली। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए काशीपुर के द टचवुड स्कूल के प्राचार्य श्री कविश सिद्दीकी को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतिष्ठित शिक्षाविद् सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, प्रभावशाली नेतृत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया। नई दिल्ली स्थित सेवन सीज में आयोजित सम्मान समारोह में ऊर्जा ग्लोबल प्रिंसिपल्स एसोसिएशन द्वारा श्री कविश सिद्दीकी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। फरीदाबाद की पूर्व महापौर एवं शिक्षाविद् सुश्री रेनू भाटिया तथा ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री ज्योति लूथरा ने उन्हें सम्मानित किया। श्री कविश सिद्दीकी को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके दस वर्षों के उत्कृष्ट योगदान, प्रभावशाली नेतृत्व, असाधारण कार्यक्षमता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति निरंतर समर्पण को देखते हुए दिया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने, शिक्षकों को प्रोत्साहित करने, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा विद्यालय में उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और उनकी प्रतिभाओं को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। उनके कार्यों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रेरित करने के साथ ही अभिभावकों तथा पूरे विद्यालय परिवार पर भी सकारात्मक प्रभाव डाला है। यह सम्मान श्री कविश सिद्दीकी की एक दशक लंबी मेहनत, समर्पण, दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की पहचान माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर द टचवुड स्कूल परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। श्री कविश सिद्दीकी की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
