Screenshot_20260915_141600_WhatsApp

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रांगण में विगत 14 सितंबर गणेश चतुर्थी की शुभ अवसर पर संस्थान के विधि एवं प्रबंधन के विद्यार्थियों के मध्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया उक्त जानकारी देते हुए लॉ कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉक्टर सुधीर कुमार दुबे ने बताया कि विधि विभाग की सहायक प्राध्यापिका और कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर दीप्ति भटनागर के नेतृत्व में विद्यार्थियों के मध्य क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सर्वप्रथम क्ले मॉडलिंग का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने क्ले के माध्यम से भगवान गणेश जी की छोटी-छोटी प्रतिमाएं बनाई । वहीं पोस्टर मेकिंग में भी विद्यार्थियों ने कलर और पेंसिल के माध्यम से भगवान गणेश जी का चित्रण किया अंत में रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर रंगोलिया बनाई।
क्ले मॉडल में एमबीए प्रथम सेमेस्टर की रोहित गिरी प्रथम, बीबीए एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की आकांक्षा गांधी एवं एमबीए प्रथम सेमेस्टर के विष्णु कुमार संयुक्त रूप से द्वितीय रहे वहीं बीबीए एलएलबी नावां सेमेस्टर की विधि अग्रवाल एवं बीबीए एलएलबी पंचम सेमेस्टर की खुशी पाठक संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की संध्या चौरसिया प्रथम बीबीएएलएलबी तृतीय सेमेस्टर की आकांक्षा गांधी एवं एमबीए प्रथम सेमेस्टर के रोहित गिरी संयुक्त रूप द्वितीय रहे, वहीं तृतीय स्थान पर बीबीएएलएलबी प्रथम सेमेस्टर की मधु, मुस्कान एवं 5th सेमेस्टर की अलका भारती रही । अंत ने संपन्न हुई रंगोली प्रतियोगिता में 5 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें टीम ए बीबीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की खुशी, नसीम, आरिफा, कुमकुम एवं अर्शी नसीम प्रथम स्थान पर रही है। वही द्वितीय स्थान पर टीम डी एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की कविता आर्य, संध्या चौरसिया एवं शोभा रही। सभी विद्यार्थियों ने अपनी-अपने प्रतियोगिताओं में बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक चित्रण किया।
इससे पूर्व संस्थान के एमबीए विभाग के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, पवन कुमार बख्शी सहित अन्य अधिकारियों ने मां सरस्वती, भगवान गणेश जी और संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर दीप्ति भटनागर (विधि विभाग) ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के अंदर सांस्कृतिक चेतना एवं प्रतियोगिता के गुणों को उजागर करना रहा। जिससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक क्रियाकलापों में भी हिस्सेदारी ले सके। यहां बताते चलें कि संस्थान की प्रबंध समिति भी लगातार इस प्रकार के आयोजन के लिए प्रोत्साहन देती रहती है जिससे विद्यार्थियों के अंदर उक्त भावनाएं जागृत हो सके।
संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार ने विद्यार्थियों को अपने सम्बोधन में उनका उत्साहवर्धन करते हुए उनकी कलाकारी की सराहना की। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं विजई प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ-साथ पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

सुधीर कुमार दुबे।
रजिस्ट्रार (विधि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!