
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में रविवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ की उपस्थिति में काशीपुर एवं जसपुर क्षेत्र के अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के मेरठ आगमन को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जसपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी की गरिमामय उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत एवं कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया। डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी से संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और एकजुटता प्रदर्शित होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता भी संगठन के कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में जसपुर स्थित उनके आवास से सैकड़ो कार्यकर्ताओं का काफिला मेरठ के लिए रवाना होगा,उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन के साथ कार्यक्रम में पहुंचेंगे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के आगमन पर उनका स्वागत करेंगे। डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी एवं अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के मेरठ आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मेरे नेतृत्व में जसपुर से सैकड़ो कार्यकर्ताओं का काफिला मेरठ जाएगा, हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचकर संगठन के प्रति अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएं।” उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम को कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और उत्साह के साथ सफल बनाने में जुटे हैं। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान काशीपुर एवं जसपुर क्षेत्र में अल्पसंख्यक मोर्चा की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक मजबूती तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
