Screenshot_20261002_115753_WhatsApp

काशीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नगर निगम काशीपुर की ओर से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छ एवं हरित काशीपुर के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सुबह 9 बजे नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देश के इन दोनों महान और अमर सपूतों के चित्रों पर महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट सहित नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों पार्षदों एवं भाजपा पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इसके बाद नगर निगम से स्वच्छता रैली निकाली गई जो सब्जी मंडी और तहसील रोड होते हुए नगर निगम परिसर पहुंची। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का आह्वान किया गया। महापौर दीपक बाली ने नगर की देव तुल्य जनता का आह्वान किया कि वह काशीपुर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें ताकि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की उस परिकल्पना को साकार किया जा सके कि काशीपुर को काशी की तरह सजाएगे और हम आने वाली पीढ़ियों को एक सुंदर और विकसित काशीपुर दे सकें ।

जब तक जनता जागरुक होकर साथ नहीं आएगी तब तक अकेले नगर निगम भी कुछ नहीं कर सकता।हमारे साझा प्रयासों से ही एक दिन में नहीं मगर एक दिन जरूर काशीपुर साफ स्वच्छ एवं सुंदर नजर आएगा। कार्यक्रमों की इसी कड़ी में रामनगर रोड स्थित HDFC बैंक के सामने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में स्वच्छता के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और हरित काशीपुर के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा नागरिकों से इसमें सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया गया।


नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कि महात्मा गांधी जी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छ एवं हरित शहर के निर्माण के लिए नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह शालिनी नेगी पार्षद पुष्कर बिष्ट मनोज जग्गा शाह आलम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन एस आई गणेश ध्यानी सुरेंद्र जीना मुकेश कुमार प्रकाश चंद नेगी वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता राजीव अरोड़ा,चौधरी समरपालसिंह ,हरीश जोशी सहित नगर निगम कर्मचारी पर्यावरण मित्र एवं नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *