IMG-20261002-WA0036

https://youtube.com/watch?v=6eMs9y9rfH4&si=jym881PlvqSM-g_X

काशीपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर निगम काशीपुर द्वारा ‘स्वच्छ भारत, समृद्ध भारत’ अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, काशीपुर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9:00 बजे नगर निगम परिसर, काशीपुर में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात प्रातः 9:30 बजे स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली का मार्ग नगर निगम–सब्जी मंडी–तहसील रोड–नगर निगम परिसर रहा। रैली के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। महापौर श्री दीपक बाली एवं नगर आयुक्त श्री रविंद्र बिष्ट की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक करना रहा। महापौर श्री दीपक बाली ने द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि “गुरुकुल स्कूल के बच्चे मेरी एक आवाज पर स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए, इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं।” उन्होंने स्वच्छ एवं हरित काशीपुर के संकल्प को साकार करने के लिए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। महापौर के निर्देश पर द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, काशीपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनल बधवार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने, कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैलाने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विद्यालय की ओर से अध्यक्ष डॉ. नीरज कपूर, निदेशिका डॉ. वसुधा कपूर, संयुक्त प्रबंध निदेशिका सुश्री कामाक्षी कपूर, प्रधानाचार्या श्रीमती मीनल बधवार, प्रधानाचार्या (अर्ली ईयर्स कैंपस) श्रीमती विभा तिवारी, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शुभांगी शर्मा एवं गतिविधि समन्वयिका श्रीमती रिशु गुसाईं सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल की यह सक्रिय सहभागिता विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही। विद्यालय परिवार ने स्वच्छ एवं हरित काशीपुर के निर्माण में निरंतर सहयोग देने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *