




जसपुर, ऊधमसिंह नगर : नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, ग्राम मंडुआखेड़ा में ‘ग्राम आजीविका केन्द्र’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। यह केन्द्र सूर्या फाउण्डेशन की ‘आदर्श गाँव योजना’ के सहयोग से हिमान्या क्लस्टर के अंतर्गत संचालित ज्योति ग्राम संगठन द्वारा स्थापित किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आ. वेद जी (वाइस चेयरमैन, सूर्या फाउण्डेशन) और श्रीमती अनूप कौर (ब्लॉक प्रमुख, जसपुर) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड के प्लांट हेड शुभम जी, आदर्श गाँव योजना प्रमुख प्रमोद जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
मशीनीकरण से मिलेगी स्वरोजगार को गति : इस केन्द्र के संचालन हेतु आवश्यक मशीनें सूर्या रोशनी लिमिटेड द्वारा अपनी CSR पहल के अंतर्गत प्रदान की गई हैं। केन्द्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले डिटरजेंट पाउडर, हैंडवाश, टॉयलेट क्लीनर और फ्लोर क्लीनर का निर्माण किया जाएगा। उद्घाटन के दौरान आ. वेद जी ने कहा, “हमारा उद्देश्य हुनर को रोजगार में बदलना है, ताकि गाँव की हर महिला आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सके।”
महिलाओं को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार : इस केन्द्र के माध्यम से शुरुआती चरण में लगभग 20 महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। समय के साथ रोजगार से जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। हिमान्या क्लस्टर की अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मशीनों की उपलब्धता और प्रशिक्षण से अब ग्रामीण बहनों का ‘लखपति दीदी’ बनने का सपना साकार होगा।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800

