November 3, 2026
IMG-20261103-WA0014

जसपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के जसपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और सर्वसमाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। ग्राम धरमपुर में वरिष्ठ नेता एवं जसपुर विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी नईम प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया। इसके बाद जसपुर में निकाले गए रोड शो में समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद और नईम प्रधान के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता नईम प्रधान ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के जसपुर आगमन को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह है। महिलाएं, माताएं, बहनें, युवा और बुजुर्ग कई किलोमीटर तक कतारों में खड़े होकर अपने नेता की एक झलक पाने और उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे। नईम प्रधान ने दावा किया कि जसपुर विधानसभा के राजनीतिक इतिहास में किसी राष्ट्रीय नेता का इस तरह का भव्य स्वागत पहले कभी देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जनता का यह उत्साह पार्टी के प्रति बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का कुमाऊं दौरा भी इसी चुनावी रणनीति का हिस्सा है।नईम प्रधान ने बताया कि कुमाऊं दौरे के तहत महुआखेड़ागंज में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसे चंद्रशेखर आजाद संबोधित करेंगे। इस जनसभा में शामिल होने के लिए जसपुर विधानसभा क्षेत्र से बसों, कारों और बाइकों के बड़े काफिले के साथ हजारों लोगों के पहुंचने का दावा किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। जसपुर में चंद्रशेखर आजाद के स्वागत के दौरान उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह को उन्होंने आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!