June 8, 2025

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित प्रकाश सिटी में सैकड़ो महिलाओं ने कोलकाता पीड़ित महिला डाक्टर को न्याय दिलाने हेतु कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान बाजपुर रोड स्थित प्रकाश सिटी की सैकड़ो महिलाओं ने कोलकाता  महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने हेतु अपने विचार व्यक्त किये इस मौके पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमने गर्व महसूस किया कि हम भारतीय हैं, लेकिन देश में महिलाओं के साथ लगातार बढ़ती दुष्कर्म की वारदातें हमें झकझोर कर रख देती हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार और दुराचार की घटनाओं का सरकार को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए।‌उन्होंने कहा कि सरकार को इस संबंध में कड़ा कानून बनाना चाहिए, ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके। कैंडिल मार्च में नेहा राव, ओम गोयल, अरूणिता चौधरी, मीता गोयल, मेघना, सविता सैनी, सोनिया चटवाल, नीतू सिंह, उरूज सिद्दीकी, मोना चक्रवती, मनदीप, प्रानशी सिंह, सरनजीत कौर, अनम, पूजा अग्रवाल, डॉक्टर मोनिका, मन्नत, मंजू, पूजा सिंह, नव्या अग्रवाल, सरोज सिंह, परी, नीतू सैनी, रश्मि गोयल आदि दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *