February 15, 2026

काशीपुर। पुलिस टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिहंनगर के आदेशानुसार वारंटियों की धरपकड़/गिरफ्तारी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न मामलों में न्यायालय काशीपुर से जारी वारंट के अनुपालन में धारा 354 भादवि 7/8 अधिनियम के वारंटी लेखराज पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर काशीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह,
वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार शर्मा,
उपनिरीक्षक नीमा बोहरा, कांस्टेबल हेमचन्द व गोविन्द पन्त थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *