June 18, 2025

काशीपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर यहां सदस्यता अभियान आरंभ किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आहवान पर यहां द्रोणासागर रोड स्थित एनडी तिवारी-एससी गुड़िया कांग्रेस नवचेतना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान काशीपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को सदस्यता दिलाना संगठन का लक्ष्य है। इस हेतु एक ऐप बनाया गया है, जिससे ऑनलाइन सदस्यता दिलाई जाएगी। उन्होंने तमाम मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार की सोच महिलाओं के प्रति ठीक नहीं है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां कतई सुरक्षित नहीं हैं। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा कि भारी संख्या में महिलाओं को महिला कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर हम पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे। कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाती रही है। तमाम महिलाएं महिला कांग्रेस से जुड़कर ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश और देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना चाहिए। अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। वहीं, श्रीमती उमा वात्सल्य ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा का कोई ठोस इंतजाम नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे समाज में भय का माहौल बना हुआ है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बेटियों पर अत्याचार की घटनाएं निरंतर सुनने को मिल रही हैं। श्रीमती लता शर्मा ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चलते महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है, जिससे महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। मध्यम वर्गीय परिवार भी अब इस भयंकर महंगाई की चपेट में आ चुका है। सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिल रही है।
अन्य वक्ताओं ने ने भविष्य की उम्मीद जताते हुए कहा कि लोग अब कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। आने वाले दिनों में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। सदस्यता अभियान में पूर्व महानगर अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गर्ग, शुभ्रा शर्मा, अजिता शर्मा, रुचिका अरोरा, चंचल शर्मा, शमा परवीन, अंजू आइवन, रोज, आशा श्रीवास्तव, सविता सहित तमाम महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *