February 15, 2026

काशीपुर वैश्य शिरोमणि श्री श्री 1008 अग्रसेन जी महाराज की शोभा यात्रा का मौ. किला से धूमधाम से शुभारम्भ हुआ ।
शोभायात्रा का उद्घाटन कुमाऊँ वैश्य महासभा के संरक्षक आदरणीय योगेश जिंदल जी ने अग्रसेन जी महाराज के सम्मुख दीप प्रज्वाल्लित कर व आरती कर किया ।
कुमाऊँ वैश्य महासभा के महामंत्री एम पी गुप्ता जी ने बताया की अग्रसेन जी की शोभायात्रा में वैश्य समाज के सभी घटक अग्रवाल, जैन, विश्नोई, गुप्ता, वार्ष्णेय, माहेश्वरी आदि वैश्य बंधुओ और मातृशक्ति से शोभायात्रा में बड़ी संख्या मे सहभागिता हुई ।
शोभायात्रा संयोजक व कुमाऊँ वैश्य युवा महासभा के अध्यक्ष प्रियांशु बंसल ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा मे छः झाँकियाँ और श्री अग्रसेन जी महाराज का रथ मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहा तथा शोभायात्रा में वैश्य समाज का भारत निर्माण व वंचित के उत्थान में सहयोग को भी प्रदर्शित किया गया ।
शोभायात्रा मार्ग को झंडों आदि से सजाया गया व जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर महामंत्री एम पी गुप्ता जी, शेष कुमार सितारा जी, के सी बंसल जी, प्रमोद अग्रवाल जी, कपिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, योगेश बिश्नोई, युवा सभा के महामंत्री सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रांशु पेगिया, कुमाऊं वैश्य युवा महिला महासभा की अध्यक्ष मोनिका गुप्ता, रितु अग्रवाल हाई कोटिया, कोषाध्यक्ष साक्षी बिंदल, अनु अग्रवाल, विभा अग्रवाल, सुरभी बंसल अग्रवाल आदि उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *