February 15, 2026

कधीपुर चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जिला समन्वयक एवं नोडल अधिकारी श्री धर्मेंद्र सिंह बसेरा एवं महाविद्यालय प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पंत के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने स्थानीय बाजार सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया एवं एल0डी0 भट्ट राजकीय चिकित्सालय, काशीपुर “सेवा से सीखें” कार्यक्रम के अंतर्गत महिला वार्ड के मरीजों को फल वितरित कर उनसे अनुभव साझा किये। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ0 वंदना सिंह, डॉ0 गीता मेहरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 रंजना, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 मीनाक्षी पन्त, डॉ0 मंगला, सृष्टि सिंह उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *