February 15, 2026

सीएम धामी लोकल प्रचारक के रूप में लोगों से हुए रूबरू

काशीपुर केदारनाथ उप चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल की जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुतबा पूरे प्रदेश ही नहीं भारत में बढ़ा है धामी उप चुनाव में जीत को लेकर दिन रात एक किए हुए थे और चुनाव में व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से स्थानीय लोगों से जुड़े थे वहीं कांग्रेस उन पर आक्रामक भूमिका में थी उसके बाद भी धामी ने जीत की पटकथा लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

केदारनाथ उप चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल की पांच हजार से अधिक वोटो की जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दायरा प्रदेश ही नहीं पूरे भारत में बढ़ा है
सीएम धामी ने भारत के कई विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाते हुए कई विधान सभा क्षेत्रों में जीत कराने में सफल रहे वही केदारनाथ उपचुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका से दूर रहते हुए लोकल प्रचारक के रूप में केदारनाथ वासियों से संवाद किया लोकल सेवक के रूप में उनकी छवि आम लोगों के बीच आई उन्होंने मोदी सरकार और अपनी सरकार के विकास कार्यों से आम लोगों को रूबरू करवाया और लोगो का दिल जीता ,लोग नाराज़ भी थे तो उन्हें सीएम धामी ने प्यार से समझाया जिसके चलते कांग्रेस की माने जाने वाली केदारनाथ सीट बीजेपी की झोली में आ गई हालांकि कांग्रेस के बड़े दिग्गज भी शुरू से केदारनाथ सीट में डेरा जमाए हुए थे और जीत के दावे कर रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *