February 15, 2026

मुख्यमंत्री धामी के कैम्प कार्यालय लोहिया हेड खटीमा पहुँचने पर ढोल बजाकर व फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया

● माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपेड व कैम्प कार्यालय पहुंचकर जनता से संवाद किया व जनसमस्याए सुनी।

खटीमा 06 दिसंबर, 2024(सू.वि)-
शुक्रवार को सूबे के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड, खटीमा पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री धामी के खटीमा पहुँचने पर सांस्कृतिक दल द्वारा ढोल बजाकर भव्य स्वागत किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड पहुँचकर कैम्प कार्यालय में जनता से संवाद किया व जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र की जनता द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ व फूल मालाओं से जोरदार किया गया ।
लोहियाहेड हेलीपेड पहुंचने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री धामी का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल , पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,दान सिंह भंडारी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर निवर्तमान उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, रमेश चंद्र जोशी, निवर्तमान मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी,एडीएम पंकज उपाध्याय , पी डी हिमांशु जोशी,दान सिंह राणा, कामिल खान, राजेश राणा, भवानी भंडारी,सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *