February 15, 2026

काशीपुर। चामुंडा विहार स्थित श्री ब्राह्मण सभा समिति सभागार में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता श्री ब्राह्मण सभा समिति अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा जी द्वारा की गई।
गतमाह भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा के सफल आयोजन पर सुभाष शर्मा अध्यक्ष के द्वारा सभी को धन्यवाद अभिवादन करते हुए शोभायात्रा का आय व्यय का हिसाब दिया गया। उमेश पाठक रामनगर वाले, राधे मोहन शर्मा रबर स्टैंप वाले, श्रीमती रेणु देवी अरुण चक्रवर्ती की माता, शैलेश शर्मा, हितेश मणि शर्मा के पुत्र और हरिओम शर्मा मौहल्ला लाहोरियान सभी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में यतेंद्र जोशी, विजय शर्मा, गौरव शर्मा, विकास शर्मा, जगदीश पांडे, अखिल पाठक, रितेश कुमार, सुरेंद्र भारद्वाज, हरिशंकर शर्मा, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, शैलेंद्र कुमार शर्मा, विनय, हरि प्रकाश शर्मा, पवन कुमार शर्मा, स्वतंत्र प्रकाश त्यागी, यतेंद्र कुमार शर्मा, विनायक शर्मा, रविंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, भोपाल कृष्ण दिवेदी शर्मा, हरदीप शर्मा, लोकेश शर्मा, महेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *