February 15, 2026

दिनांक 25 फरवरी 2025 को राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ द्वारा दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में “डिजिटल स्किल्स एवं डिजिटल मार्केटिंग” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन टाइमलाइन एकेडमी के सहयोग से किया गया, जिसमें विशेषज्ञ के रूप में श्री तरुण उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में एक्सिस बैंक द्वारा “कैरियर के अवसर” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें श्री शिवम तिवारी एवं श्री अजय कला ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुमिता श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. मृत्युंजय सिन्हा, प्रो. आमाद अहमद, कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. आकाश मिश्रा, समिति सदस्य डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ, डॉ. नीरज शुक्ला, डॉ. चंद्रकला सिंह एवं श्रीमती पूजा, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा बी.एड. के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात टाइमलाइन एकेडमी से श्री तरुण ने B.Ed., विज्ञान, कला, वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को डिजिटल कौशल एवं डिजिटल मार्केटिंग के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों को 15 दिन की निःशुल्क डिजिटल स्किल ट्रेनिंग प्रदान करने की घोषणा भी की।

इसके बाद एक्सिस बैंक से श्री शिवम तिवारी ने बैंकिंग क्षेत्र में ऑपरेशंस एवं सेल्स विभाग में उपलब्ध कैरियर के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इन अवसरों के लिए आवेदन प्रक्रिया के विषय में भी मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्राचार्य प्रो. मृत्युंजय सिन्हा, डॉ. नीरज शुक्ला, डॉ. आकाश मिश्रा एवं डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने भी विद्यार्थियों को इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों के लाभों के बारे में प्रेरणादायक संबोधन दिया।

अंत में श्रीमती पूजा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके साथ यह सफल आयोजन संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *