February 15, 2026

यूकेजी से कक्षा एक में एडमिशन की आयु के लिए पूरे प्रदेश के पब्लिक स्कूल असमनजस की स्थिति में शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से जल्दी सिस्ट मंडल करेगा मुलाकात

रामनगर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की एक बैठक निजी रेस्टोरेंट में हुई, जिसमें बैठक की अध्यक्षता करते हुए पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के बेहतर भविष्य तथा स्कूलों के हितों के लेकर जल्दी ही एक शिष्टमण्डल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी व शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत जी से मुलाकात करेगा, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर चर्चा की जिसमें एनसीईआरटी व अन्य पब्लिकेशन की किताबौ पर चर्चा, बच्चों को लाने ले जाने के लिए व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट बच्चों की सुरक्षा देखते हुए कई विषयोँ पर चर्चा की गई। विशेष बात यह रही है की न्यू एजुकेशन पॉलिसी के मानक के अनुसार कक्षा एक में उस बच्चे को एडमिशन दिया जाएगा जो 6 साल पूरे कर रहा होगा, जबकि पूर्व में लिए गए एडमिशन में कई बच्चे उक्त मानक को पूरा नहीं कर पा रहे हैं जिससे उन बच्चों का साल बर्बाद हो सकता है इस मांग को लेकर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी व शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत जी से मुलाकात कर पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए मानव को में शिथिलता देने के लिए अनुरोध करेंगे। बैठक में ग्रेट मिशन स्कूल के डायरेक्टर श्री प्रसून श्रीवास्तव, मदर ग्लोरी की संस्थापक प्रधानाचार्य श्रीमती मीना पांथरी, दो स्कॉलरस अकादमी के डायरेक्टर श्री खगेंद्र भट्ट, शाइनिंग स्टार स्कूल के डायरेक्टर श्री डीएस नेगी, गार्डन बैली के प्रधानाचार्य पीतांबर नेगी मेहरा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पंकज मेहरा गुरु नानक स्कूल के प्रधानाचार्य हिमांशु जोशी अल्फा मिशन के डायरेक्टर लुइंसीम आईसीसी टांडा के प्रधानाचार्य मनोज रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *