February 15, 2026

काशीपुर राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद् द्वारा प्राचार्या .डा. सुमिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में निबंध, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान बजट, कर संरचना, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान, वर्तमान बजट का समालोचनात्मक अध्ययन आदि विषय थे l जिसमें लगभग 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया l इसमें विभाग के विभागाध्यक्ष डा. जानकी सुयाल, डा. अनुराग अग्रवाल, डा. ए. अहमद मोजूद रहे l निर्णायक मंडल की भूमिका डा. रूपा आर्य, डा. रेनू राधा, डा. किरन कुमार पंत ने निभाई l
पोस्टर प्रतियोगिता में संध्या चौरासिया बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर प्रथम स्थान, कु. तनिया बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर, साई विभूति बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर द्वितीय स्थान एवं कु. गीता एम. ए. द्वितीय सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहे l निबंध प्रतियोगिता में कु. गीता प्रथम स्थान, अस्मित कुमार द्वितीय स्थान, कु. तानिया एवं प्रिति तृतीय स्थान पर रहे l दिनांक 28/02/2025 को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कार्तिक भट्ट प्रथम स्थान, अनिल कुमार द्वितीय स्थान एवं प्रिति कुमारी तृतीय स्थान पर रहे l वहाँ पर विभागाध्यक्ष डा. जानकी सुयाल, डा. अनुराग अग्रवाल, डा. ए. अहमद मोजूद रहे निर्णायक मंडल की भूमिका डा. रूपा आर्य, डा. आनन्द प्रकाश, डा. किरन कुमार पंत ने निभाई l अंत में विभागाध्यक्ष डा. जानकी सुयाल ने सभी का आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *