April 1, 2026


काशीपुर। आर्य समाज काशीपुर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्यसमाज का स्थापना दिवस हवन पूजन कर धूमधाम के साथ मनाया गया । इस बार यह आयोजन तीर्थ द्रोणसागर स्थित श्रीमद्यनंद आश्रम पर आयोजित हुआ । आर्य समाज के प्रधान प्रेम प्रकाश गुप्ता के हवाले से जानकारी देते हुए समाज के उपसचिव./प्रचार सचिव विकल्प गुड़िया ने बताया कि आश्रम की भव्य यज्ञशाला में आयोजित हवन के यजमान श्री बिजेंद्र सिंह , श्री अवध अग्रवाल, एवं श्री वीरेंद्र चौहान एडवोकेट सापत्नीक की रहे जबकि यज्ञ को श्री शिवचरण बिश्नोई, विजय शर्मा एवं टहल दास जी ने अपनी ओजस्वी वाणी के साथ विस्तार पूर्वक सम्पन्न कराया। इस अवसर पर महर्षि दयानंद जी के विचारों पर चर्चा की गई साथ ही भजन, गीत, उपदेश कविता,आदि भी प्रस्तुत किए गए अंत में स्वल्पाहार और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आर्य समाज, महिला आर्य समाज सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे। अंत में आर्य समाज के प्रधान श्री प्रेम प्रकाश गुप्ता एवं महिला आर्य समाज की प्रधान श्रीमती शशि प्रभात सिंघल ने सभी को आर्य समाज स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी से आर्य समाज के विकास एवं विस्तार का आवाहन करते हुए स्वामी दयानंद जी के विचारों को अधिक से अधिक फैलाने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान प्रेम प्रकाश गुप्ता, मंत्री संजय अग्रवाल, संरक्षक शिवचरण विश्नोई, कोषाध्यक्ष अमरीश गर्ग, उप सचिव एवं प्रचार सचिव विकल्प गुड़िया, महिला मंत्री कुमकुम राजपूत सहित आर्यसमाज के पूर्व मंत्री विमल गुड़िया, श्रीमती लक्ष्मी गर्ग, इंदु मान , डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, संजय गुप्ता , प्रभाकर पाठक, डॉक्टर नीरज आत्रेय, मनोज सक्सेना, विजय अग्रवाल,आर्यसमाज के पूर्व मंत्री मयंक गुप्ता, अनिल शर्मा, विजय अग्रवाल, सुरेश चंद्र तिवारी, जगदीश अरोरा, डॉक्टर अक्षय चौहान, निर्मल आर्य, आद्य शर्मा ,भव्य शर्मा रामेश्वर, आर्य, शुभाष चंद्र त्यागी, विजय सिंह चौधरी, अनिल कुमार शर्मा, अनिल चौहान, सुरेंद्र सिंह मान,मयंक अग्रवाल,अजय कुमार अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रजनी सक्सेना, अभिक्षी सक्सेना, शेखर निश्रा, मीना मिश्रा, पारुल, अर्चना पाठक, सत्यप्रकाश मिश्रा, उपेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन समाज के मंत्री संजय अग्रवाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!