June 8, 2025

सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024-25 घोषित कर दिए गए हैं, और द हेरिटेज स्कूल ने एक बार फिर अपनी शानदार परंपरा को बरकरार रखते हुए 100% परिणाम प्राप्त किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है।

कक्षा 12 परिणामों में, वैश्णवी चतुर्वेदी ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वैश्णवी गौतम ने 95.2% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राएं विद्यालय पहुंचीं और अपने शिक्षकों और विद्यालय के प्रति आभार प्रकट किया।

प्रधानाचार्य श्री अर्पण कुमार शर्मा ने दोनों छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके परिश्रम की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के चेयरमैन श्री राहुल अग्रवाल (पैगिया) एवं निदेशक श्री अनुराग कुमार सिंह ने भी छात्रों को बधाई दी और उनकी सफलता को विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।

कक्षा 10 के परिणामों में भी विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की टॉपर नियति गुप्ता रहीं, जिन्होंने 95% अंक प्राप्त किए। उनके बाद ज़ोया अली ने 94.4% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय बात यह रही कि 30% से अधिक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो कि विद्यालय की उच्च शिक्षण गुणवत्ता और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है।

विद्यालय के सभी शिक्षक, प्रबंधन और अभिभावक इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्न हैं। यह परिणाम विद्यालय के समर्पित शिक्षण, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों की अथक मेहनत का साक्षात प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *