February 15, 2026

काशीपुर द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल में एक गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में मान्या अग्रवाल ने संपूर्ण भारत में चतुर्थ, उत्तराखंड राज्य में तृतीय, काशीपुर शहर व गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया। गुरुकुल स्कूल ने मान्या अग्रवाल को सम्मान राशि Rs. 10000/- का चैक देकर सम्मानित किया। तो वहीं काव्या शर्मा और जयकीरत सिंह को भी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में आए मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, राहुल पैगिया और मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सिंह सेठी ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मान्या अग्रवाल को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । काशीपुर मेयर दीपक बाली जी ने कहा कि पुरस्कार चाहे 1000 रूपये का हो या 10000 रूपये का, पुरस्कार पुरस्कार होता है। मेयर दीपक बाली ने कहा कि एक समय में काव्या शर्मा के पिता जी ने उनकी बहुत मदद की थी।आज काव्या शर्मा ने अपने पिता जी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया है। उन्होंने कहा कि हमें काव्या पर गर्व है। टॉपर मान्या अग्रवाल , काव्या शर्मा और जय कीरत सिंह ने इसका पूरा श्रेय विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती वसुधा कपूर, प्रधानाचार्य श्री प्रतीक गोयल, अपने शिक्षकों तथा अपने माता-पिता को दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती चंपा कपूर, अध्यक्ष श्री नीरज कपूर, डायरेक्टर श्रीमती वसुधा कपूर, प्रधानाचार्य श्री प्रतीक गोयल, श्रीमती मिनल बधवार, उप प्रधानाचार्या (9-12), श्रीमती शुभांगी शर्मा, उप प्रधानाचार्या (4-8) सहित सभी शिक्षक व अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *