February 15, 2026

खटीमा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार खटीमा पहुंचे । मुख्यमंत्री श्री धामी टनकपुर में तिरंगा यात्रा के उपरांत कार द्वारा खटीमा के लिए प्रस्थान किया चकरपुर पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी व क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया।उसके बाद मुख्यमंत्री लोहिया हेड कैंप कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुष्प देकर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया। माननीय मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, भवानी भंडारी,किशन सिंह किन्ना,वरुण अग्रवाल,नवीन बोरा,जिला जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, सी ओ आर डी मठपाल सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।


जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *