February 15, 2026

ओरिसन स्कूल, कुंडेश्वरी काशीपुर में चल रहे दो दिवसीय (23 &24 May 2025) समर कैंप के दूसरे दिन बालवाटिका कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूल पार्टी का जमकर आनंद उठाया। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। रंग-बिरंगे स्विमसूट्स में बच्चे जब पानी में उतरे, तो मानो सभी में उत्साह की लहर दौड़ गई।

पूल पार्टी के दौरान बच्चों के लिए खास तौर पर फलों और जूस का आयोजन किया गया था। ताजे फलों की मिठास और ठंडे जूस की ठंडक ने बच्चों के अनुभव को और भी खास बना दिया।

यह आयोजन बच्चों के लिए न सिर्फ मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि उन्होंने सामाजिकता और सामूहिक आनंद का भी अनुभव किया। स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ ने बच्चों की सुरक्षा और खुशी का विशेष ध्यान रखा।

ओरिसन स्कूल में इस तरह की रचनात्मक और आनंददायक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *