April 1, 2026

काशीपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेलवे कालोनी टांडा उज्जैन में भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा के तत्वाधान में जारी पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आज समापन किया गया।कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों को वैदिक मंत्रोचार, योगाभ्यास आर्ट एवं क्राफ्ट व मेहंदी प्रतियोगिता कराई गयी। साथ ही जिन बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। शाखा द्वारा उन्हें पुरुस्कृत भी किया गया। शाखा अध्यक्ष डा. शिखा चौहान ने बताया कि समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिये बच्चों में इस तरह के संस्कार की प्रक्रिया अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ पिछले 5 दिन से बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया था जिसका समापन आज किया जा रहा है। इन पांच दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों के साथ वैदिक मंत्र, श्लोक उच्चारण, आर्ट एंड क्राफ्ट और बहुत सारी गतिविधियां हमने यहां देखीं। जिन बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया उन बच्चों को आज कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुरस्कृत किया गया है। डा. शिखा चौहान ने देवभूमि शाखा की ओर से बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि समय-समय पर निरंतर भारत विकास परिषद की देवभूमि शाखा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।डा. शिखा चौहान ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म शताब्दी 31 मई को है लेकिन क्योंकि समर वेकेशन होने जा रहे हैं तो आज हम बच्चों के साथ वह भी यहां सेलिब्रेट कर रहे हैं।‌ उन्होंने दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया। वहीं, सचिव अनुष्का अग्रवाल ने बताया कि देवभूमि शाखा बच्चों के बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिये समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।‌इस अवसर पर एकता बंसल, अर्चना सिंह, लक्ष्मी जैन, रुचि कांडपाल, रेनू अग्रवाल, प्रीति अरोरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!