Screenshot_20250603_135249_Gallery.jpg

काशीपुर। अज्ञात चोरों ने अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी कर लीं। वाहन स्वामियों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। द्रोणा विहार निवासी ईशू कुशवाहा पुत्र स्व. जगमोहन सिंह कुशवाहा ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 16 जून को अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी बाइक सं. यूके18बी-1560 को चोरी कर ले गये। वहीं आर्यनगर, डॉक्टर सिंह वाली गली निवासी गौरव अरोरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता जयप्रकाश अरोरा बीती 10 नवंबर 2023 को बाइक संख्या यूके04डब्ल्यू-9910 से घूमने के लिए द्रोणासागर गए थे तथा बाइक गौशाला वाली रोड द्रोणासागर गेट पर खड़ी की थी। जब वह ।बजे वापस आए तो बाइक गायब थी।
पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!