








काशीपुर। पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां, बेटी व पुत्र घायल हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। धीमरखेड़ा पार का मझरा निवासी राजकुमार पुत्र कन्हईलाल ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पारिवारिक बातों को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान अमर सिंह, मदन, राकेश पुत्र किशनलाल, अभिषेक, राहुल पुत्र अमर सिंह, प्रवेश देवी पत्नी अमर सिंह, अंकुर पुत्र मदन लाल व अन्य लोगों ने घर में घुसकर उसके परिवार के साथ मारपीट की। मारपीट में उसकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्री सलोनी व पुत्र विकास कुमार घायल हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



