February 15, 2026
Screenshot_20250621_173148_WhatsApp.jpg

जसपुर श्री सांई शिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार एवं छात्राओं ने योग की विभिन्न मुद्राओं को कराया तथा राष्ट्रीय स्वंयसेवियों को योग की विभिन्न मुद्राओं की शारीरिक, आध्यात्मिक तथा मानसिक महत्ता की जानकारी दी। इस वर्ष योग दिवस 2025 की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” है। इसका तात्पर्य धरती पर सभी लोगो के स्वास्थ के लिए योग की उपयोगिता से है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों व समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जो वर्तमान में अत्यंत महत्वपूर्ण है मनुष्य के सम्पर्ण विकास में योग की भूमिका को आज पूरा विश्व मानता है। 27 सितम्बर 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों से योग दिवस को मनाने का आवाहान किया गया था तथा 21 जून 2015 में पहली बार विश्व योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन राजकुमार सिंह चौहान ने बताया योग करने से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है जो आपके हर बॉडी पार्ट को स्वस्थ रखने का काम करता है, इसके साथ ही ये आपके शरीर के सात चक्रों को भी प्रभावित करता है। आपके शरीर में मौजूद ये सात एनर्जी चक्र आध्यात्मिक नहीं बल्कि ये आपके शरीर, मन, भावनाओं को ठीक रखने की चाबी भी है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ० विनोद कुमार, अतुल कुमार, कौशल कुमार, अलशिबा लारेंस, मौहम्मद सलमान, आशी वर्मा, संदीप कुमार, राखी, सना परवीन, नदीम अकरम, फहीम, लोकेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *