Screenshot_20250621_175339_WhatsApp.jpg

काशीपुर महिला पतंजलि योग समिति पतंजलि हरिद्वार की ओर से आई आई एम संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग गुरु एवं छात्राओं ने योग की विभिन्न मुद्राओं को कराया तथा राष्ट्रीय स्वंयसेवियों को योग की विभिन्न मुद्राओं की शारीरिक, आध्यात्मिक तथा मानसिक महत्ता की जानकारी दी। इस वर्ष योग दिवस 2025 की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” है। इसका तात्पर्य धरती पर सभी लोगो के स्वास्थ के लिए योग की उपयोगिता से है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों व समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जो वर्तमान में अत्यंत महत्वपूर्ण है मनुष्य के सम्पर्ण विकास में योग की भूमिका को आज पूरा विश्व मानता है। 27 सितम्बर 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों से योग दिवस को मनाने का आवाहान किया गया था तथा 21 जून 2015 में पहली बार विश्व योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नमिता पंत ने बताया योग करने से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है जो आपके हर बॉडी पार्ट को स्वस्थ रखने का काम करता है, इसके साथ ही ये आपके शरीर के सात चक्रों को भी प्रभावित करता है। आपके शरीर में मौजूद ये सात एनर्जी चक्र आध्यात्मिक नहीं बल्कि ये आपके शरीर, मन, भावनाओं को ठीक रखने की चाबी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!